फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण शुद्धि के लिए किया हवन

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण शुद्धि के लिए किया हवन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
बाबा श्रवण नाथ सीनियर मॉडल स्कूल में पर्यावरण की शुद्धि के लिए हवन किया गया। इसमें महंत गंगा पुरी और भारतीय शिक्षा समिति के अध्यक्ष महंत बंसी पुरी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने आहुति देकर हवन का शुभारंभ किया। छात्रों ने भाषण प्रतियोगिता में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, एक दीप शहीद के नाम, अंग्रेज चले गए अंग्रेजीयत नहीं, आधुनिक छात्रों में नैतिकता, सौर ऊर्जा और श्रीमद्भागवत गीता का हमारे जीवन में महत्व आदि विषयों पर प्रस्तुति दी। प्रिंसिपल डॉ. खजान सिंह मेहला और कमलेश गौड़ ने कहा कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। इस मौके पर अवसर पर महंत सर्वेश्वरी गिरी, विष्णु दत्त शर्मा, सुभाष रतन, रतन लाल गर्ग, सुनील नंदा, संजय सिंगला, जिया लाल शर्मा, कपिल, अमित, मनदीप सिंह, पंकज कुमार, रीवा तुली, नूतन, कांता, संतोष, लता, सुमन, कुसुम लता, कंवलजीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें