22 को लाडवा खंड के भी 54 गांवों में होगी कुश्ती के अखाड़ों की शुरुआत
एक साथ कार्यकर्ता और सरपंच करेंगे अखाड़ों में हनुमान जी का ध्वजारोहण
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
लाडवा विधानसभा क्षेत्र के हर गांव से पहलवान और एथलीट तैयार किए जाएंगे। पिपली खंड के 38 गांवों में पहले ही अखाड़ों की शुरुआत हो चुकी है और अब 22 अगस्त से लाडवा खंड के 54 गांवों में अखाड़ों की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए सरपंचों और कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई हैं। विधायक डॉ. पवन सैनी ने बताया कि वे स्वयं ध्यांगला व पटाक माजरा में अखाड़ों की शुरुआत करेंगे।
विधायक डॉ.सैनी शनिवार को सेक्टर-7 कुरुक्षेत्र स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पिछली सरकारों में केवल एक क्षेत्र तक खेल सुविधाएं सीमित रहीं। खेल सुविधाओं के अभाव के चलते ही युवा खेलों में रुचि नहीं दिखा रहे थे। इसी को देखते हुए उन्होंने लाडवा हलके के सभी गांवों में कुश्ती के अखाड़े और 200 मीटर ट्रैक बनाने का फैसला लिया। पिपली खंड के 38 गांवों में अखाड़ों की शुरुआत होने के बाद युवा हर रोज सुबह व सायं कुश्ती का अभ्यास करने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि लाडवा खंड के सभी गांवों में अखाड़ों की शुरुआत होने के बाद बाबैन खंड के गांवों में अखाड़े बनाए जाएंगे। इसके बाद हर गांव में 200 मीटर ट्रैक बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। 200 मीटर का ट्रैक बनाने के साथ युवाओं को एथलेटिक्स से संबंधित खेल सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी। विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि लाडवा हलका देश व प्रदेश का पहला ऐसा हलका होगा, जहां हर गांव में कुश्ती के अखाडे़ व अन्य खेल सुविधाएं होंगी।
इन गांवों में होगी अखाड़ों की शुरुआत
लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा बताया कि 22 अगस्त को वे स्वयं गांव ध्यांगला व पटाक माजरा में हनुमान जी का ध्वजारोहण कर कुश्ती के अखाड़ों की शुरुआत करेंगे। जंधेड़ा में ओमबीर, जोगीमाजरा में मेघराज, जैनपुर जाटान में डॉ. गणेश शर्मा, निवारसी में प्रदीप सहगल, सलेमपुर में सतप्रकाश शर्मा, बदरपुर में सुंदर सिंगला, बन में राजू खुराना, मेहरा में बृजमोहन शर्मा, लाठी धनौना में सुरेंद्र डोगरा, बकाली में संधू सिंह, बनी में गनेंद्र टंडन, दोआ में विक्रम लालर, गिरधारपुर में चरणजीत दबखेड़ा, मुरादनगर में राहुल शर्मा, छलौंदी में देवेंद्र शर्मा, शहजादपुर में यतेंद्र वर्मा, बूढ़ा में अश्वनी बन, गुढ़ी में रिषीपाल जोगीमाजरा, हलालपुर में सतपाल बीड़ खेरी, छापरा में रवि सैनी, प्रह्लादपुर में धर्मपाल, लौहारा में गुरदीप, बरोट में महेश शर्मा, घरोला में देवेंद्र, बपदी में रणबीर, डूडी में गुरदीप, दबखेड़ा में राजकुमार सैनी, सूरा में गुरदयाल, सौंटी में बरखाराम, बड़ाचपुर में सेवा सिंह, गूढ़ा में नैब सिंह, बहोलपुर में सेवा सिंह, बिलोचपुर में नाथीरम, गनगौरी में गुरनाम सिंह, ककराली में राजेश प्रह्लादपुर, बपदा में जयदयाल पंजेटा, संभालखा में प्रवीण, कालीरानों में सुरेश, बड़शामी में शिव अरोड़ा, बीर बेरथली में अशोक सैनी, बडोंदा में अरुण सैनी, बरान में मोहन, सुलतान पुर में पवन कश्यप, धनौरा में विजय बिंदल, बीड़ सोंटी में सुरेंद्र कडामी, भूतमाजरा गुरमेज बन, गोबिंदगढ़ में आजाद शर्मा, बडौंदी नरेश, गजलाना में सुरेश कश्यप व खेड़ी दाबदलान में धर्मपाल मेहरा अखाड़ों में ध्वजारोहण करेंगे।