कंप्यूटर साइंस विभाग चौथे स्थान पर
कुरुक्षेत्र (ब्यूरो)। देश के सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों पर किए गए एक मीडिया संस्थान के सर्वे में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग ने देश के कई बड़े विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को पछाड़ते हुए टॉप टेन कॉलेजों की सूची में शामिल होकर देश भर में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस सर्वे में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग ने चौथा स्थान हासिल किया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने इसके लिए यूनिवर्सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल व कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष को बधाई दी है।