फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कर्मचारियों को मिला सातवें वेतन आयोग का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा सातवें वेतन आयोग की मंजूरी का पत्र विश्वविद्यालय में पहुंचा। इस अवसर पर कुंटिया प्रधान रामकुमार गुर्जर और कुंटिया नेतृत्व की पूरी टीम ने विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों को बधाई दी। कुंटिया प्रधान ने कहा कि वे प्रयास करेंगे कि विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों को इसका लाभ शीघ्र दिला सके। उन्होंने कहा कि कुंटिया का पूरा नेतृत्व सातवें वेतन आयोग को लागू करवाने के लिए पिछले लंबे समय से प्रयास कर रहा था और आज कुंटिया की मेहनत रंग लाई तथा कर्मचारियों को यह नायाब तोहफा मिला। इस मौके पर उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से भी अनुरोध किया कि प्रशासन सातवें वेतन आयोग को लागू करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए, ताकि सभी कर्मचारी इसका जल्द ही लाभ ले सकें। इस अवसर पर वरिष्ठ उप-प्रधान चंद्रपाल, उपप्रधान विष्णिुनाथ, सहसचिव पवन, प्रेस सचिव सुरेंद्र मलिक, खजांची अनूप सिंह, सतीश शर्मा, राजकुमार ढींगडा, कृष्ण पांडे, बलबीर सिंह, नरेंद्र सारसा, अनिल लोहाट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें