केयू ने घोषित किए परीक्षा परिणाम
कुरुक्षेत्र (ब्यूरो)। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने मंगलवार को कई परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओपी आहूजा ने बताया कि अप्रैल 2017 में आयोजित बीए द्वितीय वर्ष कंपार्टमेंट व मई 2017 में आयोजित बीएड स्पेशल एजुकेशन चतुर्थ सेमेस्टर, बीएड स्पेशल एजुकेशन रिअपीयर द्वितीय सेमेस्टर, एमए लोक प्रशासन, एमफिल लोक प्रशासन व बीकाम अंतिम वर्ष का का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।