फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिश्चरी अमावस्या पर दान करने से मिलता है पुण्य : सुधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शनिश्चरी अमावस्या पर दान करने से पूर्वजों का आशीर्वाद तथा घर में सुख-समृद्धि आती है। ये शब्द शनिवार को पश्चिममुखी सिद्ध हनुमान मंदिर में शनिश्चरी अमावस्या पर पूजन करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश सुधा कहे। इस अवसर पर मंदिर में भंडारा आयोजित किया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मंदिर के महंत ओमप्रकाश ने बताया कि अमावस्या पर दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और उसके रामभक्त के जीवन के सारे दुख-दर्द अपने आप ही नष्ट हो जाते हैं। मास्टर ताराचंद ने बताया कि अमावस्या पर दान करने से मिलने वाला पुण्य सभी पुण्यों से बड़ा होता है। इस अवसर पर सभी रामभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया, वहीं श्रद्धालुओं को अमावस्या की कथा सुनाई। भक्तों ने हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाया और लड्डुओं का भोग लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें