फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें वेतन आयोग का लाभ न मिलने से पैन्शनर्ज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। हरियाणा वेलफेयर सोसायटी की बैठक प्रधान मेघनाथ सैनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जहां सातवें वेतन आयोग की ओर से मिले लाभों के बारे में विचार विमर्श किया गया वहीं वेलफेयर ने रोष प्रकट किया कि जिन वेलफेयर को पीएनबी बैंक इस्माईलाबाद से पेंशन मिलती थी, उन्हें तीन जगह में बांट दिया गया। सोसायटी प्रधान ने बताया कि कुछ वेलफेयर की अनेकों फाइल अभी भी पीएनबी इस्माईलाबाद में ही पड़ी हुई है तथा कुछ वेलफेयर की फाइलों का पता ही नहीं चल पा रहा कि वे कहां पड़ी हुई है। इसी के चलते वेलफेयर में रोष बना हुआ है। अनेकों वेलफेयर का डीए भी नहीं लगा है, जिसके चलते उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जुलाई माह में पेंशन के साथ सभी लाभ न मिले तो मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। इस मौके पर सचिव बृजमोहन सिंगला, मस्त राम, मोहनलाल गुप्ता, ओमप्रकाश, जय भगवान कौशिक, मोहनलाल, मदनलाल कपूर, अशोक सिंगला, नसीब सिंह, शेर सिंह, बाबू राम, रतन लाल, मामराज मंगला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें