फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 1,111 श्याम भक्तों ने हाथों में श्याम चिह्न उठा निकाली भव्य निशान यात्रा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री खाटू श्याम निशान यात्रा में सजी श्री खाटू श्याम की प्रतिमा। ​विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को भव्य निशान-ध्वजायात्रा आयोजित की गई। इस दौरान श्री खाटू श्याम के जयकारे लगाए गए। श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई निशान, ध्वजायात्रा में शामिल श्याम रथ पर श्याम जी का भव्य स्वरूप स्थापित किया गया।
विज्ञापन

श्याम जी की विधि-विधान से पूजा के बाद उद्योगपति अंकुश गुप्ता ने झंडी देकर शोभायात्रा को रवाना किया। रथ के साथ-साथ अलग-अलग बैंड एवं ढोल नगाड़ों की पार्टियां भजन कीर्तन करते चलीं और कतारबद्ध श्याम भक्तों ने खाटू श्याम जी के जयकारे लगाए। महिलाओं की ओर से पुष्पवर्षा करके श्याम आरती की गई। मंदिर समिति सदस्यों की ओर से प्रत्येक स्वागतकर्ता टीम को श्याम स्वरूप एवं अंगवस्त्र प्रदान किए गए। मंदिर में संपन्न हुई निशान यात्रा के बाद आरती हुई और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्री श्याम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य शंभु प्रसाद, प्रधान सुभाष सुखीजा और सचिव अटल शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में प्रधान सुभाष सुखीजा, उप प्रधान एलडी कांबोज, सचिव अटल शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा, राजेश मोदगिल, आशीष चोपड़ा, विनीत राजपाल, हेमंत भारद्वाज, श्री हनुमान मंदिर सभा पुरानी सब्जी मंडी के कार्यकारिणी सदस्य, मेन बाजार मार्केट एसोसिएशन के सदस्य और दुकानदार, अंशु, अनमोल, गौरव, शंटी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
यहां से निकली निशान यात्रा
निशान यात्रा श्री खाटू श्याम मंदिर से भद्रकाली चौक से झांसा रोड, गुरु रविदास चौक, रोटरी चौक के रास्ते छोटा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, सीकरी चौक से पालिका बाजार और आंबेडकर चौक पहुंची।
विज्ञापन

यहां से रेलवे रोड सेक्टर-17 मार्केट, शूर सैनी चौक, अहिल्या बाई चौक तक पहुंची। यहीं से वापस मीरी-पीरी चौक होते हुए आहलुवालिया चौक, कच्चा घेर, मेन बाजार और गोशाला बाजार होते हुए खाटू श्याम मंदिर पहुंची। जगह जगह शहरवासियों की ओर से यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।



आज होगा विशाल श्याम जागरण
शनिवार सायं छह बजे से अर्धरात्रि तक होगा दीदार सांवरे का जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक होंगे। श्यामप्रेमियों के लिए अमृतमयी भंडारा श्याम रसोई रात्रि आठ बजे शुरू होगा, जो श्याम जागरण के साथ लगातार चलता रहेगा। कार्यक्रम में वृंदावन धाम के श्री राजेंद्र दास देवाचार्य महाराज, गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज, गुरु ब्रह्मानंद आश्रम से साध्वी दर्शना देवी और पुरानी सब्जी मंडी थानेसर स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी नरेश कौशिक का पावन सान्निध्य रहेगा।

कुरुक्षेत्र। श्री खाटू श्याम निशान यात्रा में सजी श्री खाटू श्याम की प्रतिमा। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें