फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नवीन संकल्प शिविर में 111 ग्रामीणों ने लिए चिकित्सा परामर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे नवीन संकल्प शिविरों के अंतर्गत थडौली और ठसका अली गांव में स्वास्थ्य व अन्य सुविधाएं प्रदान की गईं। शिविरों में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से 111 मरीजों को डॉक्टरों द्वारा परामर्श एवं जांच के बाद मुफ्त दवाइयां दी गईं, वहीं 44 लोगों के रक्त व यूरिन टेस्ट भी किए गए।
विज्ञापन

शिविरों में लोगों को आधार कार्ड, पेंशन और यशस्वी छात्रवृत्ति योजना से संबंधित जानकारी भी दी गई। सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि 40 से अधिक लोगों को अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ मिला। शिविरों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार और स्वास्थ्यवर्धक आदतों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। यह सभी गतिविधियां सांसद नवीन जिंदल के स्वस्थ कुरुक्षेत्र अभियान का हिस्सा हैं। शिविर के सफल आयोजन में थडौली से रामजस सरपंच, मोहित कुमार आदि और ठसका अली से सतपाल सिंह, सोनी विर्क सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें