कुरुक्षेत्र। साइबर ठग ने युवती के साथ 1.11 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी ने क्रेडिट कार्ड से चार बार में राशि ट्रांसफर की।
थाना साइबर में दर्ज शिकायत में रेशु निवासी सेक्टर-13 ने बताया कि कंपनी में काम करने के दौरान उसके नाम पर एक क्रेडिट कार्ड जारी हुआ था। चार महीने पहले 12 अगस्त को उसके कार्ड से ट्रांजेक्शन हो गई। आरोपी ने चार बार में उसके कार्ड से 654 रुपये, 60,900 रुपये, 1,88,68 रुपये और 29,577 रुपये समेत कुल 1.11 लाख रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर हो गई। कार्ड का बिल जारी होने पर उसे ठगी की जानकारी मिली। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।