फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: होली के दिन जिला अस्पताल पहुंचे 108 घायल

Fri, 06 Mar 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। होली के पर जिलेभर में लोगों ने रंगों के साथ जमकर आनंद मनाया, लेकिन कई स्थानों पर आपसी झगड़ों के कारण त्योहार की मिठास फीकी भी पड़ती नजर आई। झगड़ों और मारपीट की घटनाओं के चलते कई लोग घायल होकर जिला अस्पताल पहुंचे। बुधवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कुल 108 मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जिनमें से दर्जनभर मरीज मारपीट की घटनाओं में घायल हुए थे।
विज्ञापन

कुछ मरीज रंग खेलने के दौरान हुए विवाद और आपसी कहासुनी के बाद हुई मारपीट में घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए इमरजेंसी में लाया गया। वहीं कई लोग सामान्य बीमारियों और छोटी-मोटी चोटों के इलाज के लिए भी अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने सभी मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें राहत पहुंचाई। शाहपुर निवासी गोविंदा की हालत अधिक गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें