फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुरुकुल के 105 स्वयंसेवकों ने लिया सीपीआर का प्रशिक्षण

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआरपी का प्रशिक्षण देते हुए डिप्टी सीएमओ डॉ. जगमिन्दर सिंह। संस्थान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के 105 स्वयंसेवकों को सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया। लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डॉ. जगमिन्दर सिंह ने विद्यार्थियों को सीपीआर की उपयोगिता और आपातकालीन परिस्थितियों में इसकी भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से बताया कि अचानक हृदय गति रुकने पर समय पर प्राथमिक सहायता देकर जीवन बचाया जा सकता है। एनएसएस कोऑर्डिनेटर नरेंद्र सिंगला ने विद्यार्थियों को योजना के उद्देश्यों और गतिविधियों से अवगत कराया। वहीं, प्राचार्य सूबे प्रताप के दिशा-निर्देशन में स्वयंसेवकों ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को स्वयं से पहले आप के मूलमंत्र को अपनाकर समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

कुरुक्षेत्र। सीआरपी का प्रशिक्षण देते हुए डिप्टी सीएमओ डॉ. जगमिन्दर सिंह। संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें