फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद, पाकिस्तान और इमरान खान के खिलाफ भड़का मुस्लिम समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। पुलवामा में आतंकी हमले में देश के जवानों को शहीद किए जाने से गुस्साए मुस्लिम समाज के लोगों ने शहर में शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। मुस्लिम समाज ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए रोष मार्च निकाला। इस दौरान गुस्साए मुस्लिम समाज के लोगों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला भी फूंका। लाडवा के विकास नगर स्थित मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और रोष मार्च निकाला। रोष मार्च की अध्यक्षता फौजी मेहरबान डूडा ने की।
विज्ञापन

शहीदों को शत-शत नमन एवं भारत माता की जय के नारे लगाते हुए मुस्लिम समाज के लोग हिनौरी रोड, खेडा बाजार, बजाजा बाजार, सराफा बाजार, मेन बाजार, महाराजा अग्रसेन चौक एवं रादौर रोड होते हुए इंद्री चौक पहुंचे और यहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान के पुतले को आग के हवाले किया। इससे पहले फौजी मेहरबान डूडा ने कहा कि देश के जवानों पर कायराना हमला करके आतंकियों ने इस्लाम को बदनाम करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि किसी को दु:ख देने या मार देने का नाम इस्लाम नहीं है, बल्कि भूखे को रोटी, नंगे को कपड़े, बीमार को दवा एवं गरीब की मदद करने का नाम इस्लाम है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि आतंक के आका पाकिस्तान को सरकार करारा जवाब दे ताकि शहीद जवानों की आत्मा को शांति मिल सके। इस अवसर पर नसीर खान, साबिर खान, शमशेर अली, निसार खान, बाबू खान, इरशाद, कामिल, रोशन, खालिद, मुज्जफर एवं तालिब सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने रोष मार्च में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें