फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 फरवरी को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में लगेगी भाजपा कार्यकर्ताओं की क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में शनिवार को लगेगी भाजपा कार्यकर्ताओं की क्लास
विज्ञापन

- प्रदेश प्रभारी अनिल जैन सहित कई वरिष्ठ नेता देंगे लोकसभा चुनाव जीत का मंत्र
- कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत व अंबाला लोकसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता जुटेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। लोकसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कड़े प्रयास शुरू कर दिए है। इसी के चलते ही 23 फरवरी को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोयिरम हॉल में पार्टी कार्यकर्ताओं की विशेष क्लास लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, सह प्रभारी विश्वास सारंग, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला सहित अन्य केंद्रिय व प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता उन्हें चुनाव जीत को लेकर मंत्र देंगे। इस क्लास में कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत व अंबाला लोकसभा क्षेत्रों से शक्ति केंद्र प्रमुख, पालक, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चो के जिला अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठ, प्रकल्पों के जिला अध्यक्ष, भाजपा के जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, एवं कुरुक्षेत्र लोकसभा के बूथ प्रमुख भाग लेंगे, जिनकी संख्या करीब पांच हजार होगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में होने वाली इस कार्यशाला को लेकर बुधवार को सर्किट हाउस में एक बैठक जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर के नेतृत्व में हुई । जिसमें लोकसभा प्रभारी एवं यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 के चुनावों को देखते हुए लोकसभा की दृष्टि से बनाए गए तीन क्लस्टरो में से सोनीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला की यह कार्यशाला 16 फरवरी को होने वाली थी जो पुलवामा में सैनिकों पर हुए आंतकी हमले के चलते स्थगित कर दी गई थी। अब 23 फरवरी को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में यह कार्यशाला होगी। जिसमें कार्यकर्ताओं को केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने का मंत्र दिया जाएगा । जिला प्रभारी सत्यावान शेरा ने कहा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं की इच्छा अनुसार व्यवस्था में जिम्मेदारी तय की और उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा इस कार्यक्रम में आपने अपनी सामर्थ्य अनुसार काम लिया है अब काम में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने कहा कि यह कार्यशाला में केंद्रीय व प्रदेश नेताओं के अलावा सभी क्षेत्रों के विधायक, सांसद भी अहम रूप से शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें