फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 जनवरी से लाप्ता भूस्तला के युवक का शव कानपुर में मिला, ग्रामीणों ने शव के साथ एसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो 71,72

भूस्तला गांव के लापता रविंद्र का शव कानपुर में मिला
- शव पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन
-परिजनों के आरोप के बाद एसआईटी करेगी आरोपों की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। गांव भूस्तला से 31 जनवरी से लापता युवक रविंद्र राणा (22) का शव उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से बरामद हुआ। वीरवार को शव लेकर पहुंचे परिजनों ने उसकी हत्या का अंदेशा जताते हुए पुलिस दफ्तर पर प्रदर्शन किया। परिजनों के आग्रह पर एसपी ने घटना की जांच के लिए डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर दी। इसके बाद कही जाकर परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। मालूम हो कि गांव भूस्तला निवासी रविंद्र राणा (22) 31 जनवरी से घर से लापता था। वो खानपुर कोलियां के समीप एक निजी फैक्ट्री में कार्य करता था। दस दिनों बाद उसका शव यूपी के कानपुर में मिला। परिजन वीरवार को उसका शव कानपुर से लेकर यहां पहुंचे। इसके बाद परिजन उसके शव को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। गांव के सरपंच राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह तंवर, बलबीर सिंह, रामबीर सिंह, मृतक के भाई जस्सी ने एसपी मुलाकात कर उसकी मौत की जांच कराने की बात कही। ग्रामीणों ने कहना था कि रविंद्र 31 जनवरी को लापता हुआ था। एक फरवरी को ही सदर थाना में इस संबंध में रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। रविंद्र की हत्या की आशंका जताते हुए ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो रविंद्र को बचाया जा सकता था। इस पर एसपी सुरेंद्र पाल सिंह ने उन्हें पूरा भरोसा दिया तो ग्रामीण शांत हुए । इसके बाद उन्होंने शव का गांव ले जाकर अंतिम संस्कार किया। बता देें कि रविंद्र के सिर पर पहले ही पिता का साया नहीं है तो वहीं वह
विज्ञापन

बॉक्स
डीएसपी तान्या के नेतृत्व में एसआईटी करेगी जांच
------------------------
ग्रामीणों की मांग पर एसपी सुरेंद्र पाल सिंह ने पूरे मामले की जांच के लिए डीएसपी तान्या सिंह के नेतृत्व में एसआईटी बनाई और उन्हें पूरा भरोसा दिया कि जल्द ही जांच रिपोर्ट आ जाएगी। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ अवश्य ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें