अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। दिवाली पर जिले में निर्धारित जगहों पर ही पटाखों की दुकानें लगेंगी। पांच ब्लॉक में 52 दुकानें लगाई जानी हैं। लाइसेंस के लिए प्रशासन को 1400 आवेदन मिले थे। सोमवार शाम पंचायत भवन में डीसी डॉ. एसएस फुलिया की अध्यक्षता में ड्रॉ निकाले गए।
सबसे अधिक 794 आवेदन थानेसर के लिए आए जबकि सबसे कम आवेदन बाबैन के लिए रहे। अब ये दुकानदार बुधवार से लेकर कभी भी अपनी दुकानें लगा सकेंगे। थानेसर में हर वर्ष की तरह थीम पार्क में ही लगाई जानी हैं जबकि अन्य ब्लॉक अनुसार भी प्रशासन ने जगह तय की हुई है। वहीं डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने निर्देश दिए कि पटाखों की दुकानें लगाने के लिए नियमों का पालन करना होगा। अधिकारी इन दुकानों पर निगरानी बनाए रखेंगे।
ये है दुकानों की संख्या व जमा कराए आवेदन
ब्लॉक दुकानें आवेदन
थानेसर 26 794
पिहोवा 8 227
लाडवा 9 224
बाबैन 4 60
शाहाबाद 5 89