फोटो नंबर - 3
निजी स्कूलों की बसों ने दी सेवा, 13 कर्मियों के खिलाफ एस्मा के तहत मामला दर्ज
जल्द ही होगी गिरफ्तारी, तीन दिन और बढ़ी हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। सरकार और रोडवेज कर्मियों के बीच लगातार रार बढ़ती जा रही है। चौथे दिन भी रोडवेज की बसों के चक्के थमे रहे। यात्रियों की सुविधा के लिए निजी स्कूल बसें सेवा में रहीं। यूनियन के प्रदेश उपप्रधान बलदेव सिंह ने बताया कि कर्मचारी सरकार की किसी धमकी और कार्रवाई से डरने वाले नहीं है। सरकार को चाहिए कि बिना किसी शर्त के लिए कर्मचारी नेताओं से बातचीत करें। कर्मचारी नेताओं ने तीन दिन हड़ताल को बढ़ाने का निर्णय लिया है। यदि सरकार फिर भी अड़ियल रवैया अपनाती है तो हड़ताल अनिश्चितकालीन होगी। कुरुक्षेत्र जीएम लेखराज की शिकायत पर 13 रोडवेज कर्मियों पर एस्मा के तहत मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही इनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बाक्स
बिजली कर्मचारियों ने फूंका सीएम का पुतला
बिजली कर्मियों ने कैथल रोड स्थित 33 केवी बिजली स्टेशन गेट पर रोडवेज की हड़ताल के समर्थन में सीएम खट्टर का पुतला फूंका। यूनियन के प्रधान बलबीर रंगा और सचिव रणजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा रोडवेज कर्मचारियों पर एस्मा लगाकर झूठे केस दर्ज करना और कच्चे कर्मियों को नौकरी से बर्खास्त करना सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को उजागर करता है। बिजली कर्मचारी यूनियन भी 22 अक्तूबर से रोडवेज कर्मियों के समर्थन में आंदोलन करेगी।