फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134 ए के तहत फर्जी दस्तावेज देकर दाखिले कराने वाले 7 लोगों पर मामला दर्ज 20-01-44

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विस्ड्म इंटरनेशनल स्कूल की ओर से दी शिकायत पर 134-ए के तहत फर्जी दस्तावेजों पर बच्चों के दाखिले कराने वाले सात अभिभावकों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला किया है। सिटी थाना पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। बता दे कि एक मई 2018 को स्कूल प्रबंधन ने बाकायदा प्रेसवार्ता कर ऐसे सात लोगों के नाम पूरे दस्तावेजों के साथ दिये थे, जिन्होंने 134 ए तहत उनके स्कूल में फर्जी कागजात लगाकर अपने बच्चों के दाखिले कराये थे। इस शिकायत के बाद यह मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा था। आज इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई स्कूल के प्रबंधक विनोद रावल की शिकायत पर की गई है। थाना प्रभारी प्रतीक कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार जिला पुलिस मुख्यालय के जिला अटार्नी से इस शिकायत पर राय ली गई थी जिसके बाद उपरोक्त कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें