फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू ने नैड के साथ किया समझौता, ऑनलाइन मिलेंगे सभी दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
केयू ने नैड के साथ किया समझौता, ऑनलाइन मिलेंगे सभी दस्तावेज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
केयू से शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब विद्यार्थी 24 घंटे किसी भी समय अपना कोई भी सर्टिफिकेट ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। केयू की परीक्षा शाखा ने इसके लिए सीडीएसएल वेंचर लिमिटेड के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। मानव संस्थान विकास मंत्रालय ने यूजीसी को नेशनल एकेडमिक डिपोजिटरी (नैड) को लागू करने के लिए आधिकारिक बॉडी घोषित किया है। इसके तहत सभी डिग्री, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट, मार्कशीट ऑनलाइन मिल सकेंगे।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि इससे विद्यार्थियों को सत्र 2017-18 के सर्टिफिकेट मिल सकेंगे। उन्होंने बताया कि नैड को नौ जुलाई 2017 को लागू किया गया था। सभी सर्टिफिकेट ऑनलाइन उपलब्ध हों, इसके लिए परीक्षा शाखा ने सभी पाठ्यक्रमों के परीक्षा फार्म में आधार नंबर भरना शुरू कर दिया है। इससे सभी विद्यार्थियों की मार्कशीट और डिग्री पर आधार नंबर अंकित होंगे। आधार नंबर कॉलम के जुड़ने से इन दस्तावेजों को प्राप्त करना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नैड से न केवल सर्टिफिकेट की प्रमाणिकता को परखा जा सकेगा, बल्कि सेफ स्टोरेज और आसानी से उपलब्धता के कारण विद्यार्थियों के लिए यह फायदेमंद होगा। परीक्षा शाखा की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भविष्य में विद्यार्थी को नैड (ऑनलाइन स्टोर हाउस ऑफ एकेडमिक अवार्ड्स) स्टोर हाउस में सभी तरह के सभी सर्टिफिकेट डिजिटल फार्मेट में उपलब्ध होंगे। संबंधित विद्यार्थी जब चाहे, जहां से चाहे, इन्हें प्राप्त कर सकेगा। गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की परीक्षा शाखा सभी तरह के परीक्षा फार्म पहले ही ऑनलाइन कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें