फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से निजात के लिये लांच की क्लीन सिटी एमसी थानेसर एप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-20 और 21
विज्ञापन

गंदगी से निजात के लिए लांच किया क्लीन सिटी एमसी थानेसर एप
शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की तरफ बढ़ाना है कदम
अधिकारियों को निर्देश रेहड़ी-फड़ी वाले गंदगी फैलाते हैं तो काटे जाएं चालान
आम नागरिक अपने क्षेत्र में फैली गंदगी की वाट्स एप से दे सकते है सूचना
विधायक ने किया शहर में चल रहे स्वच्छता अभियान का निरीक्षण

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
शहर को गंदगी से निजात दिलाने के लिए क्लीन सिटी एमसी थानेसर एप मंगलवार को लांच कर दिया गया। इस एप पर सफाई कर्मचारी, अधिकारी, पार्षद अपने क्षेत्र में फैली गंदगी की रिपोर्ट फोटो सहित देंगे। इस रिपोर्ट पर नगर परिषद की ओर से तुरंत कार्रवाई का दावा किया जा रहा है। इतना ही नहीं इस क्लीन सिटी एप में संबंधित क्षेत्र के अधिकारी और कर्मचारी को गंदगी से पहले और बाद की फोटो सहित रिपोर्ट देनी होगी।
एप को लांच करने के बाद थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने अपने आवास कार्यालय पर समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित किया। विधायक ने सेक्टर 7, मोहन नगर और अन्य क्षेत्रों में चल रहे स्वच्छता अभियान का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सेक्टर 7, कृषि विभाग के कार्यालय के आसपास स्वयं सफाई कराई। साथ ही बागवानी विभाग और हुडा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सौ फुटा रोड पर सड़क के दोनों तरफ के टूटे तारों को तुरंत बदला जाए। साथ ही कहा कि यदि शहर में रेहड़ी एवं फड़ी वाले गंदगी फैलाते हैं, तो उनके चालान काटे जाएं। बताया कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक अधिकारी और सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जरूरी संसाधनों की भी पूर्ति की जाएगी। कहा कि आमजन नप के वाट्स एप नंबर पर अपने-अपने क्षेत्र में फैली गंदगी की जानकारी फोटो सहित दे सकते हैं। नगर परिषद का प्रयास है कि शहर को स्वच्छ बनाकर स्मार्ट सिटी की श्रेणी में लाया जाए। इस मौके पर डीडीपीओ कपिल शर्मा, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अशोक खंडूजा, दीपक सिडाना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


थानेसर के बड़े गांवों में शुरू होगी डंपर सुविधा
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर हलके के बड़े गांवों को स्वच्छ बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसे दस दिनों में अमलीजामा पहनाया जाएगा। इस हलके के बड़े गांवों में शहर की तर्ज पर कूड़ा एकत्रित करने के लिए डंपर चलाए जाएंगे। ये घर-घर से कूड़ा एकत्रित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में किरमिच, ज्योतिसर, अमीन, बारना, बारवा, हथीरा, खेड़ी मारकंडा आदि गांवों में डंपर सुविधा शुरू होगी।

कोई भी व्यक्ति पर वाट्स एप नंबर पर दे सकता है शहर की गंदगी की जानकारी
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति नप के वाट्स एप नंबर 98969-52900 पर फोटो सहित जानकारी दे सकता है। इसके पश्चात नगर परिषद द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

गंदगी के पहले और बाद की फोटो सहित रिपोर्ट देंगे अधिकारी
विधायक ने कहा कि किसी भी व्यक्ति, पार्षद या अधिकारी के माध्यम से गंदगी की फोटो नप को प्राप्त होगी तो नप अधिकारियों को इस गंदगी की फोटो और सफाई के बाद की फोटो सहित अपनी रिपोर्ट देनी होगी। इस पर रोजाना कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सभी विभागों के अधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन



गाय के लिए डोर टू डोर जा कर डंपर जुटाएंगे रोटी
थानेसर नगर परिषद क्षेत्र के सभी इलाकों में गाय के लिए रोटी और अन्य खाद्य सामग्री जुटाने के लिए डंपर डोर टू डोर जाएंगे। पिछले दिनों हाउस की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई थी। इस कार्य को आगामी 5 से 6 दिनों में शुरू कर दिया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में किसी सामाजिक कार्यकर्ता की भी सहायता ली जाएगी। लोगों से यह भी अपील की जाएगी कि कोई भी व्यक्ति झूठी खाद्य सामग्री न दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें