फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून देकर साहबजादों और शहीद सिखों की शहादत को दिया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने कहा कि रक्त का उत्पादन किसी भी फैक्ट्री में संभव नहीं है। इसकी आपूर्ति केवल मानव द्वारा किए गए रक्तदान से ही संभव है। इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को चाहिए कि वह प्रत्येक तीन माह के अंतराल में रक्तदान करें, जिससे रक्त के अभाव में कोई अनमोल जान न जाए। वे गुरुद्वारा बैकुंठधाम में दशमेश पिता के चार साहबजादों और माता गुजर कौर की अद्वितीय शहादत को समर्पित विशाल रक्तदान शिविर के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक पर्व पर किया गया रक्तदान शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने बैज लगा कर रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर की पूर्व सदस्य और शिरोमणि अकाली दल हरियाणा महिला विंग की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीबी रिवंदर कौर अजराना ने केंद्र सरकार से मांग की कि दशमेश पिता के साहबजादों की याद में 27 दिसंबर को बाल दिवस घोषित किया जाए। यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान 205 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर के आयोजक हरियाणा सिख परिवार के प्रदेश अध्यक्ष कंवलजीत सिंह अजाराना ने कहा कि साहबजादों की शहादत को नमन करने के लिए यह छोटा सा प्रयास था। इस शिविर में संगत ने सहयोग देकर प्रयास को सफल बनाया है। शिविर में डीएसपी गुरमेल सिंह और राज सिंह ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जत्थेदार हरभजन सिंह मसाना, पूर्व सदस्या बीबी करतार कौर, धर्म प्रचार कमेटी के मेंबर तजिंदरपाल सिंह, पूर्व सरपंच जरनैल सिंह अजराना, डॉ. संतोष दहिया, रजवंत कौर ने भी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। कैंप में गुरुद्वारा श्री बैकुंठधाम सेवा सोसायटी के प्रधान जसबीर सिंह वडै़च, चेयरमैन लखविंदर सिंह संधू, उपप्रधान हरपिंदर सिंह विर्क, कैशियर सुरेंद्र सिंह, जसबीर सिंह, गुरमीत कौर, जत्थेदार मास्टर सुखदेव सिंह, एसजीपीसी सब ऑफिस प्रभारी परमजीत सिंह दुनियामाजरा, गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी के मैनेजर अमरिंदर सिंह, करनैल सिंह, परमजीत सिंह मक्कड़, हरविंदर सिंह चीमा, इंस्पेक्टर मलकीत सिंह, दिलबाग सिंह विर्क, सुरेश कुमार यूनिसपुर, रतन सिंह, निरवैर सिंह रत्तक, संजय, राज कमल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें