फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरप्रदेश तक भी नहीं हो पा रहा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का प्रचार-प्रसार

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश तक भी नहीं हो पा रहा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का प्रचार-प्रसार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
गीता जयंती समारोह इस बार भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश को स्टेट थीम के रूप में चुना गया है। इसके बावजूद समारोह का प्रचार-प्रसार हरियाणा से सटे उत्तर प्रदेश तक भी नहीं हो पा रहा है। यही कारण है कि समारोह शुरू होने से दो दिन पहले तक भी वहां के शिक्षण संस्थानों को भी समारोह को लेकर जानकारी तक नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

समारोह को लेकर प्रचार-प्रसार में बरती जा रही लापरवाही और अनदेखी का खुलासा उत्तरप्रदेश के सहारनपुर स्थित होली ब्लैंस पब्लिक स्कूल के शिक्षकों से लेकर बच्चों तक ने किया। वे बुधवार को कुरुक्षेत्र भ्रमण पर आए हुए थे। करीब 150 बच्चों का यह दल शिक्षकों सहित ब्रह्मसरोवर तट पर पहुंचा तो उन्हें कुछ तैयारियों को देखकर किसी कार्यक्रम के होने का आभास हुआ। उन्होंने यहां होने वाले कार्यक्रम के बारे में पूछा तो गीता जयंती समारोह की जानकारी पाकर वे हैरान रह गए। बच्चों के साथ आए प्रिंसिपल नितिन बत्रा, शिक्षिका सुदेश, सुनीता मदान ने बताया कि उन्हें ये जानकारी होती कि 17 नवंबर से गीता जयंती समारोह शुरू हो रहा है तो वे बच्चों को भ्रमण पर उसी समय लेकर आते। पूरे सहारनपुर में कहीं पर भी इस समारोह को लेकर प्रचार सामग्री नहीं दिखी। इसलिए वे दो दिन पहले यहां पहुंच गए। बच्चों के इस दल ने कुरुक्षेत्र पैनोरमा, श्री कृष्ण संग्रहालय, सन्निहित सरोवर, ज्योतिसर का भी भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें