फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अलर्ट मोड पर कुरुक्षेत्र जिला, शहर में नाकाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर-14 से 17 और 19
विज्ञापन

-डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर फैसले आने से पहले सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
-डीसी सुमेधा कटारिया ने जिला में धारा 144 लगाने के दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर निर्णय आने से पहले पुलिस-प्रशासन चौकस दिख रहा है। वीरवार को लाडवा-बाबैन क्षेत्र के अलावा अन्य कई जगहों पर डेरा समर्थक रोष स्वरूप लाठी डंडे लेकर आ गए थे। इसके चलते पुलिस-प्रशासन किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए अलर्ट हो चुका है।
डीसी सुमेधा कटारिया ने जिले में धारा-144 लगाने के आदेश दिए हैं, वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने पुलिस लाइन में तैनात कंपनियों की शुक्रवार को रिहर्सल के साथ जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कि किसी भी हालात से निपटने के लिए जिला पुलिस की 4 कंपनी पुलिस लाइन में सुरक्षा उपकरणों सहित तैनात की गई है। इसके अलावा 10 कंपनियों की और मांग सरकार से की गई है। उन्होंने बताया कि थाना प्रबंधकों को सभी सरकारी कार्यालयों, पेट्रोल पंपों, बैंकों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बस डिपो, फायर ब्रिगेड ऑफिस, शॉपिंग माल आदि प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल तैनात करके सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने एरिया में डेरा प्रेमियों संपर्क करने के साथ शांति बनाए रखने की अपील करें।
विज्ञापन


हालात सामान्य तक लागू रहेंगे डीसी के आदेश : एसपी
पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने जिले में धारा 144 लगाई गई है। जिले में खुला पेट्रोल, यानि कैनी, बोतल आदि में बिक्री पर रोक लगाई गई है। हथियार लेकर चलने पर और पांच या पांच से ज्यादा व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगाई गई है। उपायुक्त ने जिला में डिविजन तथा थाना स्तर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह आदेश हालात सामान्य होने तक जारी रहेंगे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के निर्देश सभी थाना प्रबंधकों को दिए गए हैं।

13 जगहों पर की गई है नाकाबंदी
एसपी ने कुरुक्षेत्र में 13 जगहों पर नाकाबंदी के आदेश दिए हैं। इन जगहों पर चौबीस घंटे पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे और हालात पर नजर रखेंगे। इन स्थानों पर लगाए गए, नाके लाडवा रोड अनाज मंडी के सामने पीपली, उमरी चौक, बस स्टैंड पिंडारसी ढांड रोड, इंद्री चौक लाडवा, भारत पब्लिक स्कूल के सामने बाबैन लाडवा रोड, हुड्डा चौकी शाहाबाद-लाडवा रोड के सामने, सलपानी चौक कुरुक्षेत्र, ठोल चौक अंबाला पिहोवा रोड, तंदीपुर रोड पेट्रोल पंप से आगे फर्शी कांटा इस्माईलाबाद, पिहोवा चौक, गुमथला गढू चौकी के पास, थर्ड गेट के सामने कुरुक्षेत्र व गांव मिर्जापुर से आगे नहर के पास।

पंचों और सरपंचों के साथ चल रहा बैठकों का दौर
पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने थाना सदर एरिया के सभी पंचों, सरपंचों के साथ बैठक कर ताजा हालात पर चर्चा की। उन्होेंने गांव के प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की। एसपी ने लोगों से अपील की कि पुलिस प्रशासन को सहयोग दें। गांव में किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। गांव में आपसी भाईचारा बनाए रखें। इस बैठक में 60-65 पंच सरपंचों ने प्रशासन को हर प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया है। पुलिस प्रशासन सिलसिलेवार अलग-अलग इलाकों के पंचों-सरपंचों से बैठकें कर यह अपील करेगा।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर रखी जा रही नजर
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। यदि कोई अफवाह फैलाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान ना दें और ऐसे असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें