फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश में करवा रही समान विकास : बेदी ं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने 25 लाख 80 हजार रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया। उन्होंने हींगाखेड़ी से उदारसी जाने वाली सड़क का शुभारंभ किया। हींगाखेड़ी के सरकारी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने शाहाबाद हलके की उपेक्षा की, लेकिन अब भाजपा सरकार सभी गांवों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। शाहाबाद क्षेत्र मेडिकल का हब बन चुका है। क्षेत्र में मीरीपीरी मेडिकल कॉलेज व आदेश मेडिकल कॉलेज स्थापित होने से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। गांव के सरपंच दरबारा सिंह ने अपने साथियों के साथ इनेलो छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। राज्यमंत्री ने उनका फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। सरपंच गांव में नालियां व फिरनी, सामुदायिक केंद्र व स्कूल में कमरे बनवाने की मांग रखी। राज्यमंत्री ने गांव को खुले से शौच मुक्त होने पर 12 सदस्यों की टीम को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मंच का संचालन पृथ्वी पाल सिंह ने किया। कार्यक्रम को सरपंच दरबारा सिंह व जिला महामंत्री रवींद्र सांगवान ने संबोधित किया। इस अवसर पर धुराला मंडल प्रधान विक्रम अटवान, सलपानी कलां के सरपंच मेवा सिंह विर्क, झिंवरेहड़ी के सरपंच रामकुमार, हरिपुर के सरपंच करनेल सिंह, ढकाला के सरपंच मलकीत सिंह, मामूमाजरा के सरपंच अमरजीत सिंह, सूढपुर के सरपंच रामकुमार, मोहन पुर के सरपंच जगबीर सिंह, ब्लाक समिति चेयरमैन बसंत राणा, वाइस चेयरमैन कुलविंद्र खरीडंवा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें