अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में सुर सम्राट स्वर्गीय मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर कला एवं संस्कृति को समर्पित संस्था सृजन एवं हरियाणा कला परिषद् द्वारा 28 जुलाई को यादों के झरोखों से सुरमयी संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि केयू के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा होंगे। इस कार्यक्रम में स्व. मोहम्मद रफी द्वारा गाए गीतों को भगवान परशुराम कालेज कुरुक्षेत्र के प्राचार्य डॉ. योगेश्वर जोशी,एमएलएन कालेज रादौर के एसोसिएट प्रोफेसर डा. दीपक कौशिक, गजल गायक डा. सुधीर शर्मा, डा. दंत विशेषज्ञ डा. माधविका मदान, सहायक प्रोफेर एवं टीवी कलाकार कोमल वशिष्ठ तथा शिक्षिका सानंदा प्रस्तुत करेंगे। सुप्रसिद्ध रंगकर्मी बृज शर्मा मंच संचालन करेंगे। यह जानकारी सृजन संस्था के निदेशक डॉ. योगेश्वर जोशी ने दी। इस अवसर पर रजनी, वंदना, डॉ. प्रशांत, प्रोफेसर सौरभ त्रिखा, प्रोफेसर नीतेश, अनिल बारना, राजेश कुमार, कर्म चंद व अंकुश शर्मा मौजूद थे।