फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन रोको अभियान में हिस्सा लेने के लिए इनेलो कार्यकर्ता रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब बॉर्डर पर रहा हाईअलर्ट, शाहाबाद में ट्रैफिक डायवर्जन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। इनेलो की ओर से पंजाब से आने वाले वाहनों का हरियाणा में प्रवेश रोकने के मद्देनजर पंजाब से लगती पिहोवा की सीमा पर हाई अलर्ट रहा। डीएसपी धीरज कुमार ने नेतृत्व में पटियाला रोड पर गांव भट्टमाजरा व कराह साहिब से पंजाब जाने वाले रास्तों पर पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान पंजाब पुलिस भी अलर्ट रही। गांव ट्यूकर के पास पंजाब बॉर्डर पर पंजाब पुलिस ने बेरिकेट्स लगाकर वाहनों की चेकिंग की। हरियाणा की ओर से हो रही गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पंजाब पुलिस भारी संख्या बॉर्डर पर तैनात रही। लेकिन कोई इनेलो कार्यकर्ता इन रास्तों पर नजर नहीं आया।

फोटो-31
ट्रैफिक को साहा रोड से रवाना किया
शाहाबाद। इनेलो का पंजाब बॉर्डर पर रास्ता रोको अभियान का शाहाबाद में व्यापक असर दिखाई दिया। शाहाबाद मारकंडा पुल पर जाम लग गया और वाहनों को जाम में फंसने से बचाने के लिए ट्रैफिक को साहा रोड से भेजा गया। हालांकि फिर भी जाम की स्थिति रही और वाहन कछुआ चाल पर रेंगते नजर आए। दिल्ली से आते वाहनों को मारकंडा पुल क्रॉस करते ही लिंक रोड पर उतार दिया गया जहां से सभी वाहनों को साहा रोड की ओर भेजा गया। जाम में फंसे लोगों का गर्मी से बुरा हाल था और इस रोड पर पेयजल की भी कोई सुविधा नहीं थी। इस कारण लोगों का पानी के बिना बुरा हाल था। हालांकि शाहाबाद के साथ-साथ गांव का कोई भी व्यक्ति गाड़ी लेकर सड़क पर नहीं उतरा। जाम के कारण लोगों को अपने कार्यक्रम रद्द करने पड़े। पुलिस के आलाधिकारियों ने यहां दौरा किया और स्थिति को कंट्रोल में रखने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-23
प्रदेश को हक दिलाने के लिए प्रयासरत रहेगा इनेलो : संधू
इस्माईलाबाद। हलका विधायक व विधानसभा में विपक्ष उपनेता जसविंद्र सिंह संधू की अध्यक्षता में क्षेत्र के सैकड़ों इनेलो कार्यकर्ता अनाजमंडी में एकत्रित होकर शंभू बार्डर पर वाहनों रोको अभियान को सफल बनाने के लिए रवाना हुए। इस मौके पर जसविंद्र सिंह ने कहा कि इनेलो पार्टी प्रदेश को उसका हक दिलाने के लिए प्रयासरत है और सदा रहेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार केवल मात्र राजनीति करने पर लगी हुई है। प्रदेश को उसके हिस्सा का पानी देने की तरफ कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। इस मौके पर हलका प्रधान कर्ण इस्हाक, जिला प्रधान कुलदीप मुल्तानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रहलाद भगत शर्मा व विक्रम चक्रपाणी, युवा प्रधान राजू रामगढ़ रोड़, युवा नेता बृजमोहन शर्मा, शहरी प्रधान पवन गुप्ता, सुरजीत राणा, श्याम सुंदर कंसल, दिलबाग गुराया, सुखबीर, प्रदेश महासचिव अनवरखान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें