फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: किक्रेट टूर्नामेंट में 10 टीमें कर रहीं प्रतिभा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। मुकरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ समाजसेवी पुरुषोत्तम शर्मा मुकरपुर ने किया। इसमें 10 टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

समाजसेवी पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि आज के समय में नशा युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल रहा है। ऐसे में खेलों को बढ़ावा देकर ही युवाओं को सही दिशा दी जा सकती है। उनका कहना है कि खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास विकसित करने का माध्यम भी है।
गांवों में खेल सुविधाओं की कमी को देखते हुए ग्राम पंचायतों और खेल संस्थाओं को आगे आना चाहिए ताकि ग्रामीण युवा भी खेलों में रुचि लें और अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में मोड़ें। टूर्नामेंट आयोजक मनजीत ने बताया कि रविवार को टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया और देर शाम तक मैच जारी रहे। इसका परिणाम सोमवार को घोषित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें