फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलजा, बीरेंद्र के अभियान पर रहेगी नजर : मुलाना

Tue, 07 Jan 2014 01:37 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने सोमवार को कहा है कि केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा और राज्यसभा सदस्य बीरेंद्र सिंह जनजागरण अभियान पर प्रदेश कांग्रेस की नजर रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने पत्रकारों से सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अगर दोनों नेताओं ने पार्टी विरोधी बात की या बयान दिया तो उसकी जानकारी हाईकमान को दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि बीरेंद्र सिंह ने पंचकूला में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बारे में जो बयान दिया वह आपत्तिजनक है।

ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं की गतिविधियों की जानकारी हाईकमान को है।

मुलाना ने 17 जनवरी को एआईसीसी सम्मेलन के बारे में बताया कि हरियाणा से एआईआईसी सदस्यों के अलावा सब जिला कांग्रेस प्रधान भी सम्मेलन में जाएंगे।

सब सांसद एआईसीसी सदस्य होते हैं। सम्मेलन तालकटोरा स्टेडियम में होगा। सम्मेलन का एजेंडा नहीं भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें