फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएलपी कालेज के तीन छात्रों का निलंबन रद्द होगा

Tue, 26 Nov 2013 08:54 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के रेवाड़ी स्थित केएलपी कालेज के तीन छात्रों के निलंबन को रद्द करने की मांग पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के आंदोलन का मंगलवार को पटाक्षेप हो गया।
विज्ञापन


एबीवीपी के प्रदर्शन के बाद कॉलेज परिसर में पहुंचे एडीसी सुलतान सिंह और शहर थाना प्रभारी की मौजूदगी में प्राचार्य ने छात्रों का निलंबन रद्द करने का आश्वासन दिया। एबीवीपी ने कॉलेज और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

मंगलवार को एबीवीपी ने कॉलेज परिसर में घुसकर प्राचार्य के कार्यालय के सामने नारेबाजी की और अनशन पर बैठ पर आमरण अनशन करने की घोषणा कर दी। स्थिति बिगड़ने से पहले कॉलेज में पुलिस बल और एडीसी सुलतान सिंह पहुंच गए।
विज्ञापन


उसके बाद कालेज के प्राचार्य, स्टाफ, आंदोलनकारी छात्रों, एडीसी और शहर थाना प्रभारी की बैठक हुई। बैठक में निर्णय हुआ कि बुधवार को निलंबित छात्र अपने अभिभावकों के साथ प्राचार्य के कार्यालय पहुंचें। इसके साथ प्राचार्य ने छात्रों का निलंबन रद्द करने का आश्वासन दिया है।

इस अवसर पर छात्र नेता बलजीत यादव, पंकज यादव, हितेष यादव, दीपक पाल्हावास, राहुल यादव, अमित यादव, आनंद यादव, नरेश कुमार, जितेंद्र शर्मा, केएलपी कॉलेज अध्यक्ष देवराज यादव मौजूद थे।

यह मामला है
वीरवार सात नवंबर को सुबह 11 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले किशन लाल पब्लिक कालेज के छात्र कॉलेज के प्राचार्य को कॉलेज में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग के समर्थन में ज्ञापन देने गए थे।

छात्रों का आरोप है कि प्राचार्य और प्रबंधन ने न केवल ज्ञापन लेने से मना कर दिया बल्कि छात्रों पर मामला दर्ज करवाकर भविष्य खराब करने की धमकी भी दी। उसके पश्चात कालेज प्रबंधन ने तीन छात्रों का निलंबित कर उनके कॉलेज परिसर में प्रवेश करने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


छात्रों की यह है मांग
महाविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
प्रबंधन और प्राचार्य छात्रों से अभद्र व्यवहार बंद करें
असामाजिक तत्वों का प्रवेश रोकने के लिए बायामेट्रिक मशीन लगे
ऑडिटोरियम किराए पर देना बंद करें
छात्राओं के लिए एनसीसी इसी सत्र से लागू किया जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें