जींद की जाट धर्मशाला में मंगलवार को खापों की महापंचायत हुई। यह महापंचायत हिंदू विवाह अधिनियम में बदलाव की मांग को लेकर हो रही है। कंडेला खाप के टेकराम कंडेला इस महापंचायत की अध्यक्षता कर रहे हैं।
सोनाली फोगाट की बहन रुकेश ढाका ने महापंचायत ने माफी मांगी। मुकेश ने कहा कि सोनाली फोगाट ने खाप पंचायतों के बारे में कुछ गलत बातें कही थी। उसके लिए उनका परिवार माफी मांगता है। उन्होंने सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में खापों द्वारा दिए सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि यदि खाप पंचायतें उनका सहयोग नहीं करती तो सोनाली हत्याकांड की सीबीआई से जांच नहीं होती। उन्होंने सोनाली फोगाट की आत्मा की शांति के लिए खापों से उनको माफ करने की अपील की।