फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जेब्रा क्रॉसिंग गलत, सड़क पार करने के लिए तोड़ना पड़ रहा नियम

Sat, 17 Jan 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
जेब्रा क्रॉसिंग के पार लगी स्ट्रीट लाइट। संवाद
विज्ञापन
जगदीप
विज्ञापन


करनाल। जिले में यातायात का एक नियम लगभग हर सड़क पर रोजाना टूट रहा है। सड़क पार करना है तो नियम को तोड़ना लोगों की मजबूरी है। सड़कों जेब्रा कॉसिंग गलत बना दिए जाने से ऐसा है। किसी सड़क पर क्रॉसिंग डिवाइडर पर जाकर खत्म हो रही है तो कहीं इसके सिरे पर बिजली का खंभा या ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। अधिकांश सड़कों पर यही हाल है।
शहर भर में विभिन्न चौक पर जेब्रा क्रॉसिंग को बनाने में नियमों का पालन ही नहीं किया गया। कहीं पर डिवाइडर के बीच में जेब्रा क्रासिंग बनाई गई है तो कहीं पर बिना ट्रैफिक लाइट के ही सड़क के बीचोंबीच जेब्रा क्रॉसिंग बना दी गई है। जहां पर ये क्रॉसिंग सही बनाई गई हैं वहां इससे पहले रुकने के लिए यातायात के लिए निर्धारित रेड लाइट तक नहीं लगाई गई। कई चौक चौराहे ऐसे भी हैं जहां से जेब्रा क्रॉसिंग मिटी हुई है।
विज्ञापन

अधिकतर जगहों पर डिवाइड के साथ बनाई गई क्रॉसिंग लोगों के किसी काम की नहीं है। लोगों को बीच से ही सड़क पार करनी पड़ती हैं। क्रॉसिंग के सामने या तो बिजली के खंभे हैं या फिर डिवाइडर की ग्रिल है। शिक्षक सतेंद्र तिवारी, सचिन कई बार सड़क सुरक्षा की बैठक में ये मुद्दा उठा चुके हैं लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा। संवाद



स्टॉप लाइन गायब

जेब्रा क्राॅसिंग और स्टॉप लाइन का ट्रैफिक में काफी महत्व है। सड़क में पहले स्टॉप लाइन होती है। उसके बाद जेब्रा क्राॅसिंग बनाई जाती है। शहर में जहां पर जेब्रा क्रॉसिंग ठीक बनाई गई है वहां पर स्टॉप लाइन नहीं है। ऐसे में वाहन चालक वाहनों को जेब्रा लाइन पर लाकर खड़े कर देते हैं। इससे पैदल सड़क पार करने वालों को रास्ता नहीं मिल पाता। इससे हादसा होने का खतरा ओर ज्यादा बढ़ जाता है।

-

डिवाइडर से दो फीट पहले क्रॉसिंग का नियम
चौक के पास डिवाइडर जहां से शुरू होता है उससे दो फीट पहले जेब्रा क्राॅसिंग बनाई जाती है। सड़क के एक छोर पर खड़े पैदल यात्री सिग्नल मिलने पर जेब्रा क्राॅसिंग का उपयोग करते हुए सड़क के दूसरे छोर तक पहुंच सकते हैं। शहर के नूरमहल चौक, सेक्टर 32, 33, 13 के चौक पर बनाई जेब्रा क्रॉसिंग के सामने डिवाइडर हैं। सेक्टर-14 की तरफ से आने वाली सड़क पर दयानंद चौक पर जेब्रा क्रॉसिंग के सामने डिवाइडर और बिजली के खंभे हैं। सेक्टर-8 चौक सहित अन्य जगहों पर जेब्रा क्रॉसिंग मिटी हुई है।
विज्ञापन






विशेषज्ञ की रायजेब्रा क्रॉसिंग से पहले लाइन पर वाहन रोकना जरूरी, नहीं तो होगा चालान

सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ तेजपाल और एडवोकेट संदीप राणा ने बताया कि जहां चौक पर ट्रैफिक लाइट लगी हैं, वहां पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाई गई है। जेब्रा क्रॉसिंग से पहले एक लाइन होती है। लाल लाइट होने पर वाहन चालकों को जेब्रा क्रॉसिंग से पहले लाइन से पहले अपने वाहन रोकना होता है। जेब्रा क्रॉसिंग से पैदल यात्री सड़क पार कर सकें। अगर वाहन चालक जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहन खड़े करते हैं तो उनका चालान भी हो सकता है, ऐसा करने से हादसे का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा अगर नियमों का पालन नहीं किया जाता तो पुलिस चालान भी करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें