करनाल। अब ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी शहर जैसे लग्जरी जिम में अभ्यास करके खुद को फिट रख सकेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से युवा दिवस के अवसर पर जिले के युवाओं को यह सौगात दी जा रही है। खास बात यह है कि लग्जरी जिम उपकरणों पर युवा निशुल्क कसरत कर सकते हैं।
पंचायती राज की ओर से 17 गांवों में इंडोर जिम तैयार किए गए हैं। करीब 2.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए जिम को रविवार को सीएम नायब सैनी युवाओं को समर्पित करेंगे। इसके बाद इन जिम में कोई भी जाकर अभ्यास कर सकता है। योजना केवल इन्हीं 17 गांवों तक सीमित नहीं है, इसके अलावा 13 और गांवों में ऐसे इंडोर जिम तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें भी नए वित्त वर्ष से पहले जनता को समर्पित किया जाएगा।
पंचायती राज विभाग की ओर से खासतौर पर जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे जिम स्थापित किए हैं। जिले में 395 ग्राम पंचायतें हैं। सरकार की ओर से सभी गांवों में ऐसी सुविधाएं देने की योजना है। पंचायतों की ओर से जगह देने व आबादी के आधार पर पहले चरण में 30 गांवों का चयन किया गया। इनमें से 17 गांवों में युवा सुबह और शाम जिम में अभ्यास करना शुरू भी कर सकते हैं।
इंडोर जिम में 20 तरह के लगे उपकरण ः इंडोर जिम करीब 1000 वर्ग फुट के हॉल में तैयार किए गए हैं। जहां 20 तरह के आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं।
इनमें मुख्य रूप से साइक्लिंग मशीनें, घुमाने वाला यंत्र, लेग प्रेस, लेट पुल डाउन, चेस्ट प्रेस, शोल्डर प्रेस, फ्री-वेट उपकरण, लोहे का दंड, डंबल व बेंच आदि शामिल हैं। यहां सुबह और शाम कसरत करके ग्रामीण अपनी सेहत बना सकेंगे।
वर्तमान ग्रामीण युवाओं को जिम जाने के लिए शहर या कस्बे में जाना पड़ता है। अब गांव में जिम खुलने से उन्हें महंगे शुल्क से निजात मिलेगी। इससे युवाओं में उत्साह भी है। ी
कुरुक्षेत्र। कुंभ शिविर में भोजन ग्रहण करते साधु-संत।