फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र से जुड़कर प्रतिभा दिखा सकेंगे युवा

विज्ञापन
Youth will be able to enhance talent by joining youth center
विज्ञापन
भानू भारद्वाज
विज्ञापन

करनाल। अब युवा व्यक्तिगत रूप से भी नेहरू युवा केंद्र से जुड़ सकेंगे। जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। 1972 से नेहरू युवा केंद्र ग्रामीण स्तर के युवा मंडलों के माध्यम से युवा स्वयंसेवकों को समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहा है। अब समय के साथ युवाओं की व्यस्त जीवन शैली को ध्यान में रखते हुए व्यक्तिगत तौर पर स्वयंसेवकों के रूप में जोड़ने की योजना शुरू की है, ताकि इच्छुक प्रतिभाशाली युवाओं को शामिल कर केंद्र एक मंच प्रदान कर सके। पूर्व में केंद्र का अधिक ध्यान ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं पर रहता था। अब केंद्र का अगला लक्ष्य शहरी युवाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने पर है। जिसके तहत मार्च 2023 तक व्यक्तिगत तौर पर 1000 युवा जोड़े जाएंगे। योजना का उद्देश्य ऐसे युवाओं को जिले में केन्द्र के कार्यक्रमों में शामिल कर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करना है। इस योजना के तहत जिले मेें पढ़ने या रहने वाला किसी भी प्रदेश का युवा आवेदन कर सकता है।
बनेगा पारिस्थितिकी तंत्र
इस योजना के माध्यम से ऐसे लोगों के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है, ताकि वह नेहरू युवा केन्द्र के व्यक्तिगत स्वयंसेवकों के रूप में नामांकन करके नेहरू युवा केंद्र का हिस्सा बन सकें। वह युवा जो संगीत, नृत्य, खेल, वाद-विवाद जैसे विभिन्न कलाओं और खेलों में प्रतिभाशाली है, उसे प्रेरित कर व्यक्तिगत स्वयंसेवकों के रूप में शामिल होने का अवसर दिया जा रहा है, ताकि उन्हें नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रमों और अन्य जगहों पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र ग्रामीण स्तर के युवाओं के अतिरिक्त शहरी युवाओं की भागेदारी बढ़ाने पर भी जोर दे रहा है। केंद्र का लक्ष्य मार्च 2023 तक जिलेभर के 15 से 29 आयु वर्ग के 1000 युवाओं को व्यक्तिगत रूप से ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से जोड़ने का हैं। इसमें स्वयंसेवक करनाल जिले का हो, स्वयंसेवक किसी भी आपराधिक मामले में शामिल न रहा हो। चयन के बाद युवा तीन वर्ष के लिए केंद्र के सदस्य रहेंगे फिर उनका पुनर्गठन किया जाएगा। वर्तमान में जिले में 324 क्लबों के माध्यम से लगभग 3500 युवा केंद्र से जुड़े हैं।
- रेनू सिलग, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें