माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जिला स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में खंड स्तर के विजेता स्कूलों की टीमें हिस्सा लेने पहुंची। कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने गायन, संगीत वादन, नृत्य, दृश्य कला, पारंपरिक कहानी, गायन रंगमंच आदि विधाओं में भाग लिया।
डीपीसी उर्वशी विज ने कहा कि इस प्रकार की कार्यक्रम से बच्चों में छिपी प्रतिभा निखरकर सामने आती है। इस प्रकार बच्चों को अपनी पहचान बनाने के साथ संस्कृति के प्रति जुड़ाव रखने और अन्य संस्कृतियों को जानने का मौका मिलता है। कला के क्षेत्र में बच्चों को अपना भविष्य बनाने का मौका मिलता है। डीईओ सुदेश ठुकराल ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 20 से 22 अक्टूबर को होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में
हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम मेंसंतोष, रीति तनेजा, अंजू शर्मा, अजय कश्यप, संजीव और वीरेंद्र ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर एपीसी अंजू, बीआरसी जोगिंद्र, ईशा चौधरी, दिनेश, दलीप सिंह एबीआरसी सुनील शर्मा, युगल, ललित, तुषार राणा, रीटा, रेनू, डिंपल और प्रवीन मौजूद रहे।
ये रहे परिणाम
दृश्य कला : पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुंडला प्रथम
संगीत वादन : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चिड़ाव प्रथम
रंगमंच : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुभरी प्रथम
पारंपरिक कहानी : कोमल और अक्षरा राजकीय हाई स्कूल बलड़ी प्रथम
फोक डांस : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड प्रथम