फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर नाचते समय चली गोली, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल के गांव हरसौला में एक शादी समारोह के दौरान गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई। गोली चलाने वाले के बारे में पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


दरअसल, समारोह के दौरान दूल्हा घोड़ी चढ़ रहा था। इस दौरान दूल्हे के परिवार सहित कुछ युवक डीजे पर नाच रहे थे। इसी बीच किसी ने गोली चलाई, जो संदीप (21) के कंधे पर जा लगी। सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक रविंद्र तोमर और तितरम थाना एसएचओ ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मारे गए युवक के के भाई सतीश ने बताया कि हरसौला गांव के सुभाष के बेटे और बेटी की शादी का समारोह चल रहा था। वीरवार को उसकी बेटी की शादी होने के बाद विदाई हो चुकी थी, जिसके बाद उसके उसके बेटे प्रदीप की घोड़ी चढ़ने की रस्म चल रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान दूल्हे के दोस्त सहित परिवार के अन्य सदस्य डीजे पर नाच रहे थे। इसी बीच संदीप कुमार (21) डीजे की आवाज सुनकर घर से बाहर निकल आया। इसी बीच डीजे पर नाच रहे युवकों में से किसी ने गोली चलाई, जो संदीप के दाएं कंधे में जा लगी।

पीजीआई चंडीगढ़ लाते समय हो गई मौत
संदीप को गंभीर हालात में कैथल के शाह अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उसे इंदिरा गांधी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन पीजीआई लाते समय पिहोवा के पास उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, डीएसपी रविंद्र तोमर व तितरम थाना एसएचओ ओमप्रकाश ने घटना स्थल का दौरा किया। पुलिस ने मृतक के भाई सतीश कुमार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तितरम थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि हरसौला गांव में डीजे पर नाचते समय गोली चलने से हुई युवक की मौत के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें