फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा वर्ग की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपेगा इनेलो

Sun, 19 Jun 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इनेलो के सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेशभर में युवा वर्ग की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एक से 10 जुलाई तक इनेलो की युवा विंग जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपेगी। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। इसमें वायदे पूरा न करने पर सरकार की पोल खोली जाएगी। युवा विंग गांव-गांव जाकर युवाओं की डिग्री की फोटोकॉपी व अन्य दस्तावेज की कॉपी लेकर राज्यपाल को भी जुलाई के अंतिम सप्ताह में ज्ञापन सौंपेगी। 
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला शनिवार को प्रदेशभर से आए जिले और हलका प्रधानों की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रेसवार्ता भी की। बैठक में युवा कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव सांसद के समक्ष रखे। इस दौरान दुष्यंत ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। उन्हाेंने कहा कि भाजपा के राज में सिर्फ क्राइम का विकास हुआ है। प्रदेश के हर जिले में अपराध और अपराधियों का ग्राफ बढ़ा है। 

युवा इनेलो के जिला अध्यक्ष अमनदीप सिंह चावला ने सांसद दुष्यंत चौटाला का अभिनंदन किया। युवा इनेलो के हरियाणा प्रभारी प्रदीप गिल व प्रदेश अध्यक्ष गुरविंद्र तेजली को तलवार भेंट की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वप्रिय राणा, उत्तम घणघस, चरणदीप ढोंगरा, रविंद्र संधु, हरमीत बुढनपुर, अमरजीत लाठर, मालक सौंकड़ा, कर्मजीत सौंनका, राजीव गोंदर, राणा जोल, ओंकार बांसा, दलजीत सिंह, प्रशांत मुरारे आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें