फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियार से युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
घोघड़ीपुर गांव के समीप सड़क पर मंगलवार रात बाइक सवार युवक के सिर पर गंडासी से हमला कर हत्या कर दी गई। इस दौरान मृतक सुशील का चचेरा भाई भी साथ था। बाइक सवार तीनों आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मधुबन थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कालेज में रखवा दिया लेकिन परिजन दोपहर तक आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। पुलिस द्वारा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के आश्वासन पर परिजनों ने शव उठा लिया। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव मूनक निवासी धन सिंह ने बताया कि उसका बेटा सुशील (32) करनाल अनाज मंडी रोड पर बिजली की दुकान करता था। मंगलवार रात वह अपने चचेरे भाई सचिन के साथ बाइक पर गांव मूनक लौट रहा था। सचिन ने बताया कि जब वह घोघड़ीपुर फ्लाईओवर पर पहुंचे तो एक बाइक पर तीन युवक उनका पीछा कर रहे थे। जिन्होंने गांव से थोड़ा आगे बाइक रोक ली और बाइक चला रहे सुशील पर गंडासी से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और दोनों बाइक से गिर गए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। सड़क पर गिरने से वह भी चोटिल हो गया। राहगीरों की मदद से वह सुशील को अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दो महीने पहले मनाया था बेटे का जन्मदिन
मृतक सुशील शादीशुदा था। उसके तीन बच्चे हैं दो लड़कियां और एक लड़का। लड़का एक साल दो महीने का है। दो महीने पहले उसने अपने बेटे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। सुशील की मौत से घर में मातम छा गया है।
विज्ञापन

परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपियों का सुराग नहीं लगा है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

-सिद्धांत कुमार, मधुबन थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें