फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या का आरोप, प्रेमिका समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव डाचर के 25 वर्षीय युवक का शव बुधवार देर शाम डाचर इच्छनपुर रोड पर पेड़ से लटका मिला। मामले में मृतक के परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार, युवक का गांव की ही एक विवाहिता से प्रेम संबंध थे। युवक ने विवाहिता को कुछ रुपये उधार दे रखे थे और जब उसने उससे रुपये वापस मांगें तो उसने अपने भतीजे के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमिका व उसके भतीजे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के चाचा दीया वासी डाचर ने बताया कि उसके बड़े भाई प्रेम का लड़का सुंदर (25) कैथल के गांव क्योड़क में किसी ठेकेदार के अधीन ट्रैक्टर ट्राली पर चालक का काम करता था। बुधवार रात करीब 7.45 बजे उसका फोन गांव के एक युवक के पास आया और बोला कि उसके पीछे कुछ आदमी लगे हैं, उसकी जान को खतरा है। वह अपनी बाइक से गांव आ रहा है और फिलहाल इच्छनपुर के पास है। इसके बाद युवक ने तुंरत यह बात मेरे भाई प्रेम को बताई जो तभी ट्रैक्टर से इच्छनपुर वाली सड़क पर अकेला निकल गया। डाचर से इच्छनपुर रोड पर करीब 2 किलोमीटर आगे पहुंचा तो देखा कि सुंदर का शव सफेदे के पेड़ पर लटका हुआ था व उसकी प्लेटिना बाइक वहीं पर खड़ी थी, चाबी भी बाइक में लगी थी। उसकी जेब में उसका मोबाइल व पर्स भी था। तभी इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। निसिंग थाना पुलिस के अनुसार मृतक के चाचा की शिकायत पर एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एक माह पहले प्रेमिका को दिए थे 35 हजार रुपये और दो क्विंटल जीरी
मृतक के चाचा दीया ने बताया कि सुंदर का गांव की ही एक विवाहित महिला से प्रेम प्रसंग था। सुंदर ने करीब एक महीना पहले अपनी प्रेमिका को 35 हजार रुपये नगद व दो क्विंटल जीरी लेकर दी थी। यह बात महिला के पति को मालूम पड़ गई थी जिस वजह से वह सुंदर से बदला लेना चाहता था।
विज्ञापन

सुंदर ने अब रुपये वापस मांगें तो उसने अपने बड़े भतीजे वासी डींग के साथ मिलकर सुंदर से झगड़ा किया और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। आशंका है कि उसकी प्रेमिका ने अपने बड़े भतीजे वासी डींग के साथ मिलकर सुंदर की हत्या की या किसी से करवाई है।
मां बोली, एक महीने बाद आ रहा था घर, मैने बनाया था पसंद का खाना
सुंदर के परिवार में उसके बुजुर्ग माता पिता, एक भाई और बहन हैं। पिछले कुछ समय से वह क्योड़क गांव में एक ठेकेदार के अधीन ट्रैक्टर चालक का काम कर रहा था। करीब एक महीने बाद वह अपने घर वापस आ रहा था। ऐसे में मां बेसब्री से अपने जिगर के टुकड़े की बाट जोह रही थी और उसकी पसंद का खाना बनाकर बैठी थी। लेकिन उसे क्या पता था कि उन पर इतना बड़ा पहाड़ टूटने वाला है। बताया जा रहा है कि परिजन युवक की शादी करने की भी तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें