फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवक लापता, नहर की पटरी पर मिली बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल/काछवा। काछवा गांव से प्लंबर का काम करने वाला युवक लापता है। सुल्तान 21 मार्च की शाम जरूरी काम के लिए जाने की बात कह कर घर से निकला था। परिजनों ने रात 10 बजे तक उसका इंतजार किया लेकिन वह देर रात को भी घर नहीं आया हालांकि रात साढ़े आठ बजे तक उसके मोबाइल पर घंटी जाती रही उसके बाद से बंद आ रहा है।
परिजनों को सुबह उसकी चिंता हुई तब उसकी तलाश शुरू की गई। आसपास के गांव में भी उसकी खोजबीन की गई। शुक्रवार को भाखड़ा नहर के पटरी पर उसकी मोटरसाइकिल बरामद हुई। तब सुल्तान के परिजनों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आशंका जताई गई कि वह भाखड़ा में गिर गया है। जिसके बाद गोताखोरों को बुलाया गया। दिनभर गोताखोर लग रहे लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया। पुलिस को आशंका है कि इसमें किसी की साजिश हो सकती है। सुल्तान के साथ और कौन था इसका पुलिस पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुल्तान की दो लड़कियां व एक लड़का है। वह रामनगर में प्लंबर का काम कर रहा था। गांव से हर रोज मोटरसाइकिल पर जाता था। पिछले 12-13 साल से वह प्लंबर का काम कर रहा था। उसके पिता कृष्ण लाल ने बताया कि वह हर रोज शाम को घर गांव में आता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें