संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय के जनसंचार विभाग की छात्रा दिव्यांशी ने कुवि की मेरिट सूची में नौवां स्थान हासिल किया है। छात्रा ने वीरवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से घोषित बीएएमसी पांचवें सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में जगह बनाई है।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रेखा त्यागी ने बताया कि बीएएमसी पांचवें सेमेस्टर की छात्रा दिव्यांशी ने 76.4 प्रतिशत अंकों के साथ विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में नौवां स्थान हासिल किया है। डॉ. रेखा त्यागी ने इस शानदार उपलब्धि के लिए जनसंचार विभाग के प्रभारी डॉ. सुरेश कुमार दुग्गल और स्टाफ को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. सुरेश दुग्गल, डॉ अमरदीप और डॉ. प्रदीप कुमार मौजूद रहे।