संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जीटी रोड पर झिलमिल ढाबे के पास एक अज्ञात वाहन ने घर का सामान लेने जा रहे युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नीलोखेड़ी निवासी पप्पू के रूप में हुई है।
वार्ड एक किसान बस्ती नीलोखेड़ी निवासी सुशीला ने बुटाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति पप्पू गोल मार्किट में छोले भटूरे की रेहड़ी लगाता था। 27 वर्षीय पप्पू रात नौ बजे घर का सामान लेने बाजार गया था। जब सुबह तक घर पर नहीं आया तो वे उसकी तलाश करने लगे। उन्हें पता चला कि जीटी रोड पर नीलोखेड़ी झिलमिल ढाबे के पास किसी का एक्सीडेंट हो गया था। जिसका शव कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रखा था।
वह अपने परिवार के सदस्यों सहित शवगृह में गई और मृतक की पहचान उसके पति पप्पू के रूप में की। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात वाहन ने उसके पति को टक्कर मार दी थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।