फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: सीआईए-2 की हिरासत में बीजना गांव के युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप

Sat, 14 Nov 2026 01:43 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)

सार

करनाल में एक युवक की सीआईए-2 की हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक की मौत के बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और अपनी मांगें रखीं। उन्होंने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने और मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजना गांव निवासी जितेंद्र की सीआईए-2 की हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस टीम उसे शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे घर से पूछताछ के लिए लेकर गई थी। पुलिसकर्मियों ने पूछताछ के बाद छोड़ने की बात कही थी, लेकिन बाद में उसकी मौत की सूचना मिली। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन




युवक की मौत के बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और अपनी मांगें रखीं। उन्होंने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने और मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। परिजनों का कहना है कि जितेंद्र को घर से ले जाने के बाद उसके साथ क्या हुआ, इसकी पूरी जानकारी सामने आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर डीएसपी गोरखपाल राणा सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। डीएसपी ने परिजनों को बताया कि हिरासत में मौत के मामले में इलाका मजिस्ट्रेट की निगरानी में कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। परिजनों के बयान दर्ज होंगे और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें