फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में दर्दनाक हादसा: युवक के हुए दो टुकड़े, बाइक समेत 100 मीटर तक घसीट ले गया ट्राला

Sat, 15 Oct 2022 10:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

करनाल में ट्राले की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गुरु ब्रह्मानंद चौक पर हादसा हुआ। पुलिस ने ट्राले को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यश का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल शहर के गुरु ब्रह्मानंद चौक पर ट्राले की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। ट्राला चालक बाइक सवार युवक को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ आगे ले गया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार गांव ब्याना का 19 वर्षीय यश सेक्टर-तीन स्थित राइस मिल के स्पेयर पार्ट बनाने वाली एक कंपनी में काम करता था। वह किसी काम से शहर में आया था शनिवार दोपहर करीब एक बजे जैसे ही वह ब्रह्मानंद चौक पर पहुंचा तो एक ट्राले ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। युवक की बाइक ट्राले में फंस गई और ट्राला चालक उसे घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया।

जिससे उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। मौके पर राहगीरों ने उसे ट्राले से बाहर निकाला। मरने से पहले युवक ने अपना नाम यश और गांव ब्याना का रहने वाला बताया था। जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस में भिजवाया। घटना के बाद ट्राला चालक ट्राला छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्राले को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Karnal: पबजी खेलते हुए नाबालिग लड़की से की दोस्ती, निजी फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर किए वायरल

बेटे की मौत से सदमे में परिवार
मृतक यश के पिता सुनील पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अपने बेटे की मौत की खबर सुनकर वह सदमे में हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों इस बात का विश्वास नहीं है कि बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं ट्राले को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। - जसवंत सिंह, जांच अधिकारी, थाना शहर, करनाल 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें