फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: झेलम एक्सप्रेस में युवक की मौत, स्टेशन पर उतारा गया शव

Thu, 28 May 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जम्मू से पुणे जा रही झेलम एक्सप्रेस में सफर कर रहे 35 वर्षीय दीपक की मौत हो गई। ट्रेन के करनाल रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने शव को ट्रेन से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मृतक जम्मू के रियासी जिले का रहने वाला था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक ट्रेन से मुंबई की ओर जा रहा था। रास्ते में तबीयत बिगड़ गई। ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे को दी। जांच अधिकारी सीमा ने बताया कि फिलहाल युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन को सूचना दे दी है। परिजन के आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि युवक बिना टिकट सफर कर रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें