करनाल। नमस्ते चौक और अनाज मंडी के बीच सर्विस रोड पर तेज रफ्तार बाइक चला रहे युवक ने सड़क पर इंतजार में खड़े दूसरे युवक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सेक्टर चार पुलिस को कुलदीप लाठर वासी अंसल टाउन सेक्टर 36 ने बताया कि 14 अप्रैल को रात 10 बजे उसके पास बड़े भाई विक्रम का फोन आया कि नमस्ते चौक और अनाज मंडी के बीच सर्विस रोड पर उसकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया है। वह अपनी बाइक को लेकर उनको लेने जा रहा था। तभी नमस्ते चौक की तरफ से एक मोटरसाइकिल चालक तेज रफ्तार से आया और सामने बैठे उनके भाई को टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो