फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाम को सैर पर निकले थे पिता-पुत्र, ट्राले ने मारी टक्कर, बेटे के सिर के ऊपर से गुजर गया पहिया
विज्ञापन

मूनक। सैर के लिए निकले पिता-पुत्र को तेज रफ्तार ट्राला चालक ने टक्कर मार दी, जिसमें बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। पिता घायल हो गया। ट्राले का पहिया बेटे के सिर के ऊपर से गुजर गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पिता की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


गांव झींवर निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार रात आठ बजे वह और उसका 24 वर्षीय बेटा मंदीप सैर के लिए निकले थे। बल्ला गांव से मूनक की तरफ शनि मंदिर से थोड़ा आगे तेज रफ्तार ट्राला ने दोनों को टक्कर मार दी। बेटा सड़क पर गिर गया और उसके सिर के ऊपर से ट्राले का पहिया गुजर गया। मंदीप की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्राले को छोड़कर भाग गया। शुक्रवार को मंदीप का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें