फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हादसे में युवक की मौत

Wed, 08 Mar 2023 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। हाईवे स्थित तिरंगा होटल के पास वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के प्रयास के बावजूद शव की पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सोमवार दोपहर बाद राहगीरों ने तिरंगा होटल के सामने सड़क के किनारे युवक लहूलुहान हालात में देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की जांच में पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के ढाबा संचालकों से पूछताछ की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक रेस्ट हाउस के सामने वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें