निगदू। रात को सांप के डंसने से 35 साल के युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अमरजीत सिंह अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान मकान के अंदर सांप घुस गया और सो रहे युवक को डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उनका बेटा खेतों में प्रयोग होने वाली दवाओं का छिड़काव करता था। संवाद