फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़क हादसे में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। स्टोंडी गांव के पास एक बाइक सवार किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक जोगिन्द्र (48) निवासी स्टोंडी के चचेरे भाई सतीश कुमार ने बताया कि जोगिन्द्र की शादी नहीं हुई थी। उसने कुछ समय पहले दो नई कंबाइन ली थी। शुक्रवार को चालक कंबाइन धान को काटने के लिए खेत में जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बिजली की तार की वजह से कंबाइन नहीं निकल सकी। कंबाइन के चालक ने जोगिन्द्र से कहा कि आप पावर हाउस में जाकर लाइन को बंद करा दो ताकि बिजली की तारों के नीचे से कंबाइन निकल सके। जोगिंदर बाइक से घरौंडा स्टोंडी रोड स्थित पावर हाउस जा रहा था तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने किसान का शव धान के खेत में पड़ा देखा और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें