मूनक। पाढा गांव में खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे युवक की हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उसका भाई विक्रमजीत (40) खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने के लिए गया था। इस दौरान उसकी अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। वे उसे निजी अस्पताल ले गया। वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। संवाद